Tag Archives: रवि गुप्ता

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का संगठन विस्तार: नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन के विस्तार के तहत कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसके अंतर्गत प्रमुख व्यवसायी मनीष अग्रवाल को आजीवन सदस्य तथा रवि गुप्ता को युवा इकाई का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। साथ ही, नितिन खुलबे को युवा इकाई, नैनीताल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इन नियुक्तियों की घोषणा प्रदेश कार्यालय, गुरुनानक मार्केट, हल्द्वानी में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, प्रदेश युवा प्रभारी आफताब हुसैन, आजीवन सदस्य पंकज सुयाल, बृज मोहन सिजवाली, श्याम सिंह नेगी, महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, प्रदेश संयोजक (बैंकेट हॉल एसोसिएशन) मनोज खुलवे, आफताब आलम, डॉ. केदार पलड़िया, रजत पंत, पी.एस. परिहार, डॉ. जेड वारसी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस नई टीम के साथ संगठन ने उत्तराखंड के व्यापारिक एवं औद्योगिक विकास में और गति लाने की उम्मीद जताई है।