Tag Archives: नैनिताल युवक कांग्रेस

उत्तराखंड युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव का बिगुल बजा, भवेश प्रताप पाठक ने जारी की रूपरेखा

राजकुमार केसरवानी | हल्द्वानी

हल्द्वानी। उत्तराखंड युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान युवक कांग्रेस के नैनीताल जिला चुनाव प्रभारी भवेश प्रताप पाठक ने चुनाव की पूरी रूपरेखा जारी की।

भवेश पाठक ने बताया कि युवक कांग्रेस के ये चुनाव पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न होंगे। यह चुनाव क्रमशः ब्लॉक, विधानसभा, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक नेतृत्व के अवसर प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि —

“अब युवा नेता सीधे सदस्यता से चुने जाएंगे, जो भारतीय राजनीति में सच्चे लोकतंत्र की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।”

भवेश पाठक ने बताया कि युवक कांग्रेस (Indian Youth Congress) देश का पहला राजनीतिक संगठन है, जो अपने नेतृत्व का चयन आंतरिक लोकतांत्रिक चुनावों के माध्यम से करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका है, और इसी दिशा में यह चुनाव संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

पाठक ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवा इस चुनाव प्रक्रिया में भाग लें और संगठन को मजबूत बनाएं।

इस मौके पर गोविंद बगड़वाल, राजा फर्श्वान, जीवन बिष्ट, उदित करायत, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद आसिफ, अमन महेंद्र, मयंक गोस्वामी, शोभित कुमार और बंटू आर्य समेत कई युवक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


चुनाव में भागीदारी हेतु पात्रता

  • आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
  • पात्र जन्म तिथि: 26 अक्टूबर 1989 से 24 अक्टूबर 2007 के बीच जन्मे युवा इस चुनाव में भाग ले सकते हैं।

📅 युवक कांग्रेस चुनाव कार्यक्रम 2025

  • Membership Launch: 6 अक्टूबर 2025
  • Publicity: 8 से 14 अक्टूबर 2025
  • Nomination: 24 से 30 अक्टूबर 2025 (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक)
  • Nomination Payment: 24 से 31 अक्टूबर 2025
  • Complaints: 24 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2025
  • Finalize Nomination: 5 नवम्बर 2025
  • Voting (Membership): 10 नवम्बर से 9 दिसम्बर 2025 तक

👉 अधिक जानकारी के लिए
🔗 www.ycea.in पर लॉगिन करें।