बीसलपुर तहसील में भारतीय किसान यूनियन भानु का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

Akhil Kumar Shrivastav – Pilibhit news

पीलीभीत, 23 मई 2025 (शुक्रवार):
भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने बीसलपुर तहसील, जनपद पीलीभीत में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। यह आंदोलन जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अगुवाई में आरंभ हुआ। संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक यह आंदोलन भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार जारी रहेगा।

आंदोलन के दौरान मौके पर कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, तहसील अध्यक्ष पीलीभीत नंदकिशोर राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष ललोरीखेड़ा सुखलाल गंगवार, ब्लॉक महामंत्री कुंज बिहारी गंगवार, उपाध्यक्ष विक्रम पासवान, जिला संगठन मंत्री अशोक राठौड़, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश राजपूत, तहसील अध्यक्ष बीसलपुर महेंद्र सिंह गंगवार, तहसील उपाध्यक्ष शिवम राठौड़, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष निसार शाह तथा अन्य गणमान्य शामिल रहे।

इसके अलावा आंदोलन में अमर सिंह वर्मा, ओम प्रकाश मौर्य, हरिनंदन, कमला प्रसाद, टीकाराम, मुन्नी देवी, कलावती, चंद्रकली, भानुमति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग की और भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *