बरेली में राष्ट्रार्पण अभियान के तहत संगठन विस्तार, फतेहगंज में समिति गठन सम्पन्न


बरेली।
राष्ट्रार्पण – स्वर्णिम, सशक्त व सनातन राष्ट्र को गति” अभियान के तहत जिला बरेली में संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण बैठक मीरगंज मंडल के फतेहगंज में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संयोजक माननीय राज किशोर जी ने की। इस बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण, कार्यकर्ता विस्तार और राष्ट्रसेवा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई —

  • वीरेंद्र सिंह जी को जिला महासचिव एवं मीरगंज मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया।
  • मंडल उपाध्यक्ष: डॉ. अनूप कुमार दिवाकर
  • मंडल महामंत्री: सुनील कुमार
  • सह महामंत्रीगण: महेंद्र पाल जी, विक्रम सिंह, बब्लू श्री माली, शेर सिंह, सुधीर सिंह, महेंद्र पल सिंह, मुदित प्रताप सिंह एवं महेंद्र राजपूत।

कार्यक्रम में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया और संगठन के प्रति उनके समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभावना की सराहना की गई।

इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज कुमार शर्मा एवं जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष (बरेली) राजेंद्र वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर राष्ट्रीय संयोजक राज किशोर जी ने कहा —

“राष्ट्रार्पण अभियान का उद्देश्य भारत की सनातन संस्कृति, संगठन शक्ति और सेवा भाव को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। संगठन तभी सशक्त बनता है जब प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करता है।”

कार्यक्रम के अंत में संगठन विस्तार में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *